भजन गायक अजय पाठक और परिवार के हत्यारे हिमांशु को फांसी की सजा, साढ़े 4 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

शामली कोर्ट ने चौहरे हत्याकांड में हिमांशु सैनी को फांसी की सजा सुनाई. 30 दिसंबर 2019 को भजन गायक अजय पाठक, पत्नी स्नेहलता, बेटी वसुंधरा और बेटा भागवत की हत्या हुई थी. भजन गायक के शिष्य हिमांशु पर कर्ज था. कर्ज चुकाने के लिए उसने पूरा परिवार मार डाला और घर में लूटपाट की थी. वसुंधरा के हाथ में पुलिस को हिमांशु सैनी के बाल मिले थे. डीएनए जांच में बाल मैच भी हो गए. यही सबसे बड़ा प्रूफ थे कि वारदात को हिमांशु ने अंजाम दिया था.

30 दिसंबर 2019 में आदर्श मंडी की पंजाबी कालोनी रेल पार में अजय पाठक (42), पत्नी स्नेहलता (38), बेटी वसुंधरा (15) और बेटे भागवत (10) की हत्या कर दी गई थी. आरोप अजय के शिष्य हिमांशु सैनी पर लगा था. जांच में सामने आया था कि आरोपित भागवत के शव को अजय की ही गाड़ी में लेकर गया था. पानीपत टाेल प्लाजा के पास गाड़ी में आग लगा दी थी. पानीपत पुलिस ने गाड़ी से शव बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद आरोपित और शव व गाड़ी को आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर दिल्ली से लूट का माल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था.

हत्या आरोपित को सजा दिलाने में डीएनए रिपोर्ट भी अहम सबूत में से एक रहा है. तत्कालीन थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने घटना के दौरान बेटी वसुंधरा के हाथों से मिले बाल और हत्या आरोपित के बालों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था. जिसमें वसुंधरा के हाथों में मिले बाल हत्यारे हिमांशु सैनी के ही मिले थे. इसके अलावा गाड़ी से मिले शव की पुष्टि करने के लिए उसका भी डीएनए टेस्ट कराया था. डीएनए रिपोर्ट भी यह पुष्टि हुई थी की गाड़ी से मिला शव अजय पाठक के पुत्र भागवत पाठक का ही है. जुलाई 2020 में लखनऊ लैब से डीएनए रिपोर्ट आई थी. जिसके बाद कोर्ट में सबूत के तौर में डीएनए रिपोर्ट का इस्तेमाल किया गया था. जो अहम सबूत के तौर पर काम आई.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!