बांग्लादेश के सांसद अनवारूल अजीम की कोलकाता में हत्या

कोलकाता
 बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार (56) की कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।अजीम इलाज के लिए भारत आए थे। इसके बाद से सांसद अजीम 18 मई से लापता थे। बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार के अनुसार गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने अजीम की हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने भी अपने बयान में कहा है कि अनार का अभी शव बरामद नहीं हुआ है। उनकी हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी बांग्लादेशी थे। अभी तक इस साजिश से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

18 मई को हुए थे लापता
56 साल के सांसद 12 मई को कोलकाता आए थे। वह अपने मित्र गोपाल बिस्वास के घर पर रह रहे थे। कथित तौर पर वे लापता हो गए। इसके बाद बांग्लादेशी अवामी लीग नेता का मोबाइल फोन भी बंद हो गया था। गोपाल बिस्वास ने सांसद से संपर्क नहीं होने पर 18 मई को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बांग्लादेश के सांसद के लापता होने पर पुलिस ने पहले उन्हें उनके मोबाइल की लोकेशन से ट्रैक करने की कोशिश की थी। 17 मई को उनके फोन की लोकेशन बिहार में मिली थी।

डेडबॉडी की खोजबीन जारी
अनवारुल अजीम अनार की हत्या की पुष्टि होने के बाद जांच एजेंसियां ऐसा मान रही है कि अजीम के मोबाइल फोन को हत्यारे लेकर भागे होंगे। हालांकि पुलिस को अभी तक सांसद अनवारुल अजीम डेडबॉडी नहीं मिल पाई है। डेडबॉडी के न्यूटाउन इलाके में छिपाए जाने की आंशका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!