इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती थी, कोहली पर बोले आरसीबी के पूर्व मालिक माल्या

नई दिल्ली
 आईपीएल के पहले सत्र में विराट कोहली को चुनने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व मालिक विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती थी। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये कोहली की तारीफ की।

आरसीबी ने पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद लगातार छह जीत दर्ज करके प्लेआफ में जगह बनाई। कोहली अभी तक 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं। अब आरसीबी का सामना बुधवार को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

माल्या ने एक्स पर लिखा, ‘‘जब मैने आरसीबी टीम के लिये बोली लगाई और विराट के लिये बोली लगाई तो मेरी अंतरात्मा ने कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती।’’

ब्रिटेन में रह रहे माल्या ने लिखा, ‘‘मेरी अंतरात्मा कह रही है कि आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है। शुभकामनायें।’’

आरसीबी ने विराट कोहली को 2008 आईपीएल में 30000 डॉलर में खरीदा था। आरसीबी तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

माल्या की बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस पर बैंकों का 9000 करोड़ रूपये से अधिक का कर्ज है। वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उन्हें कानूनी कार्रवाई के कारण उसी साल आरसीबी का मालिकाना हक भी गंवाना पड़ा था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!