चुनाव खत्म होते ही अजित पवार खेमे में बढ़ी हलचल, बीजेपी और शरद परवार पर लिया बड़ा फैसला

Ajit Pawar: महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर 20 मई को आखिरी चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है। सियासी दलों को 4 जून का इंतजार है। वहीं चुनाव के बाद एक बार फिर से अजित पवार गुट फिर एक्शन मोड में आ गया है। अजित पवार ने 27 तारीख को पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। इसमें राज्य में सहयोगियों के सहयोग और वोटिंग पर चर्चा होगी। इस बैठक का आयोजन मुंबई के गरवारे क्लब में किया जाएगा। इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या महागठबंधन में शामिल घटक दलों ने वोटिंग में मदद की।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। एनसीपी ने महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा. ये पहली बार है जब शरद पवार से अलग होकर अजित पवार आम चुनाव में उतरे हैं। खास तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा बारामती लोकसभा सीट की है, जहां से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार मैदान में हैं।

सुनेत्रा पवार का बारामती सीट पर मुकाबला उनकी ननद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से है। सुप्रिया सुले लगातार तीन बार से इस सीट पर सांसद का चुनाव जीतती आई हैं। सुनेत्रा पवार पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी हैं। अजित पवार गुट को एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत चार लोकसभा सीटें दी गई थीं।

महाराष्ट्र में पहले फेज में 63.71 फीसदी वोटिंग हुई थी। दूसरे फेज में 62.71 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। तीसरे फेज की बात करें तो राज्य में 63.55 फीसदी वोटर्स ने मतदान किया। चथे फेज में महाराष्ट्र में 62.21 फीसदी और पांचवें और आखिरी चरण में 54.33 फीसदी मतदान हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!