‘रईसी ने इजरायल के खिलाफ हमारे लोगों का समर्थन किया’ ईरान के राष्ट्रपति की मौत पर हमास ने जताया दुख

गाज: फलस्तीनी इस्लामी समूह हमास ने सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक व्यक्त किया। हमास ने कहा कि इन नेताओं ने इजरायल के खिलाफ हमारे लोगों का समर्थन किया। हाल ही में इजरायल के साथ हुए युद्ध के दौरान रईसी ने फलस्तीनी लोगों का जमकर समर्थन किया था।

सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी रईसी की रविवार को अजरबैजान सीमा के पास पहाड़ी इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। हेलीकॉप्टर का जला हुआ मलबा बर्फीले तूफान के बीच रात भर की खोज के बाद सोमवार को सुबह बरामद कर लिया गया। बता दें कि इस हेलीकॉप्टर में रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीरअब्दल्लाहियन सवार थे।

‘इन नेताओं ने किया हमारा समर्थन’

हमास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘इन नेताओं ने इजरायल के खिलाफ हमारे लोगों का समर्थन किया, फलस्तीनी  को समर्थन प्रदान किया और अल-अक्सा की लड़ाई के दौरान गाजा पट्टी में हमारे लोगों के लिए एकजुटता और समर्थन दिया। हमास ने 7 अक्टूबर को शुरू हुए इजरायल के साथ वर्तमान युद्ध का भी जिक्र किया। हमास ने एक बयान में कहा कि उन्होंने हमारे फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायली आक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास भी किए।’

हमास नेताओं ने इजरायल के खिलाफ दशकों से चल रही लड़ाई में समूह को सैन्य और वित्तीय सहायता देने के लिए ईरान को बार-बार धन्यवाद भी दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!