हमास के ठिकानों पर हमला बोल रहे इजरायल को करारा झटका, नॉर्वे, आयरलैड और स्पेन ने फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया

तेल अवीव

गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला बोल रहे इजरायल को करारा झटका लगा है। नॉर्वे, आयरलैड और स्पेन जैसे तीन देशों ने फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान किया है। नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोर ने कहा कि इजरायल के हित में भी यही है कि टू-स्टेट सॉलूशन हो जाए। इसका अर्थ यह है कि इजरायल को भी एक देश के तौर पर मान्यता मिले और ऐसे ही गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में बंटे फिलिस्तीन को भी एक देश मान लिया जाए। इससे विवाद खत्म हो जाएगा और पश्चिम एशिया में शांति स्थापित होगी। नॉर्वे के पीएम के बयान के बाद अब स्पेन और आयरलैंड ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं।

नॉर्वे के पीएम का कहना है कि हम 28 मई को फिलिस्तीन को मान्यता देंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम फिलिस्तीन को मान्यता नहीं देंगे तो फिर मध्य पूर्व में शांति नहीं आएगी। नॉर्वे के ऐलान के तुरंत बाद आयरलैंड के पीएम सिमॉन हैरिस ने कहा कि उनका देश भी फिलिस्तीन को मान्यता देगा। हैरिस ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आज आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन ने फिलिस्तीन को मान्यता देने का फैसला लिया है। हम सभी यह देखेंगे कि फिलिस्तीन को मान्यता देने के लिए कौन से कदम उठाने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि कुछ और देश हमारे साथ आएंगे और इजरायल को मान्यता दी जाएगी। अगले कुछ सप्ताह में ही महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सैंशेज ने बुधवार को कहा कि हमारी कैबिनेट की मीटिंग 28 मई को होगी। इस दिन हम फिलिस्तीन को अलग देश के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव पारित करेंगे। इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने इन देशों के इस रुख पर कड़ा ऐतराज जताया है। इसके चलते कूटनीतिक रिश्ते भी बेहद खराब हो गए हैं।

भड़क गया इजरायल, तत्काल वापस बुलाए राजदूत

इजरायल ने आयरलैंड और नॉर्वे से अपने राजदूतों को तत्काल वापस लौटने का आदेश दिया है। इजरायल ने इन तीन देशों के फैसले पर ऐतराज जताते हुए कहा कि इसके चलते अतिवाद बढ़ेगा और अस्थिरता में इजाफा होगा। इजरायली मंत्री ने कहा कि यह कदम हमास के पंजों में फंसने जैसा है। गौरतलब है कि इजरायल की ओर से लगातार गाजा पर हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बता दें कि इजरायल पर हमास ने बीते साल 6 अक्टूबर को हमला कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच भीषण जंग जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!