एमपी में कांग्रेस क्यों कर रही दावा- 4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के चौंकाने वाले रिजल्ट

भोपाल । कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने सोमवार को दावा किया “लोकसभा चुनाव में जब वोटों की गिनती होगी तो आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे. 4 जून को नतीजे आएंगे तो सभी चौंक जाएंगे. बीजेपी भी चौंकेगी, क्योंकि बीजेपी को करारा झटका लगने वाला है. भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है. जनता के बीच विपक्षी दलों के पक्ष में अंडरकरंट है. कांग्रेस चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और काफी सुधार करेगी.”

एमपी के लोग बीजेपी की चालाकियां समझ गए

मध्यप्रदेश व असम के राजनीतिक मामलों के प्रभारी एआईसीसी महासचिव ने संवाददाताओं से कहा “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ. मध्य प्रदेश के लोग बीजेपी की खोखली गारंटी और राजनीतिक नौटंकियों को समझ गए हैं. मध्य प्रदेश और असम के साथ ही कांग्रेस देश के बाकी हिस्सों में भी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है.” जितेंद्र सिंह ने सत्तारूढ़ भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों और राज्य मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

कांग्रेस उम्मीदवारों की समीक्षा बैठक

कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा “भगवा पार्टी ने लोगों पर उसे वोट देने के लिए दबाव डाला है.” वह मध्य प्रदेश में पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का पलायन हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जैसे कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए. जितेंद्र सिंह ने कहा “उनकी पार्टी ने धन, बाहुबल और राज्य मशीनरी के दुरुपयोग सहित सभी बाधाओं के बावजूद भाजपा शासित मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ा, लेकिन अच्छा प्रदर्शन किया.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!