दिन में बताया भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त! देर रात संबित पात्रा ने मांगी माफी, बोले-3 दिन करूंगा पश्चाताप

ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त बताने को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मैं पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर रात के करीब 1 बजे शेयर करते हुए लिखा, ”आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है. मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हू. अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा.” 

संबित पात्रा ने क्या कहा?
संबित पात्रा को जब ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने उनके बयान को लेकर घेरा तो उन्होंने कहा कि पुरी में पीएम मोदी के रोड शो की सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनल को बयान दिया. इस दौरान मैंने हर जगह कहा कि पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं, लेकिन मैंने एक जगह गलती से उलटा बयान दे दिया. आप जानते हैं कि कभी-कभी जुबान फिसल जाती है तो ऐसे में इसे मुद्दा नहीं बनाएं. 

नवीन पटनायक ने क्या कहा?
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भगवान जगन्नाथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं. महाप्रभु को किसी इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है. इससे करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओडिया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. 

उन्होंने आगे कहा, ”भगवान जगन्नाथ ओडिया अस्मिता के सबसे महान प्रतीक हैं. बीजेपी नेता ने ओडिया अस्मिता को चोट पहुंचाई है. राज्य के लोग इसे याद रखेंगे. हम इसकी निंदा करते हैं.” 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!