मुल्ला बनाने वाली दुकानें और चार शादियों का करोबार करेंगे बंदः सीएम सरमा बोले- यह हिंदुओं का भारत है, जो टकराएगा वह यमराज के घर पहुंच जाएगा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को सीवान के रघुनाथपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सरमा के निशाने पर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस रही। सरमा ने कहा कि यह लालू प्रसाद यादव का भारत नहीं है। यह पीएम मोदी का भारत है, यह हमारा भारत है, यह हिंदुओं का भारत है और जो भी इस नए भारत से टकराएगा, वह यमराज के घर पहुंच जाएगा।वहीं सरमा ने मदरसों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम मुल्ला पैदा करने वाली दुकानें बंद कर देंगे और मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मोदी को 400 सीटें दीजिए, समान नागरिक संहिता आएगी और हम चार शादी करने की दुकान बंद कर देंगे… ठीक वैसे ही जैसे हमने अपने यहां खत्म किया था।सरमा ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार 400 सीटों के साथ सत्ता में लौटती है तो वह समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाएगी और चार बार शादी करने के धंधे को खत्म कर देगी।

असम में बंद किए 700 मदरसे

असम सीएम ने कहा कि अब देश बदल गया है… जब मैं तीन साल पहले असम में पहली बार मुख्यमंत्री बना तो एक अधिकारी मेरे पास एक फाइल लेकर मेरे हस्ताक्षर मांगने आए। यह मदरसा शिक्षकों के वेतन के बारे में था। मैंने उनसे पूछा कि ये मदरसा क्या है? इस पर उस अधिकारी ने कहा कि वह जगह जहां मुल्ला बनते हैं? मैंने इस पर उस अधिकारी से कहा कि आप हमारा पैसा मुल्ला पैदा करने वाली दुकान को देंगे, ये कैसे हो सकता है? आज से यह दुकान बंद करो। असम में हमने 700 मदरसों को बंद कर दिया है, लेकिन किसी की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि यह नया भारत है। यह लालू प्रसाद यादव का भारत नहीं है। यह मोदी का भारत है, यह हमारा भारत है, यह हिंदुओं का भारत है और जो भी इस नए भारत से टकराएगा, वह यमराज के घर पहुंच जाएगा।

मुस्लिम युवकों को मुल्ला नहीं डॉक्टर-इंजीनियर बनाएंगे

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम अब मुल्ला बनाने वाली दुकानें नहीं चलने देंगे। हम डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का काम करेंगे… मोदी जी को 400 सीटें चाहिए. हमें समान नागरिक संहिता लाने की जरूरत है, हमें कृष्ण जन्मभूमि बनाने की जरूरत है। हमें ज्ञानवापी मंदिर बनाने की जरूरत है, हमें मुसलमानों के लिए आरक्षण खत्म करने की जरूरत है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!