किर्गिस्तान में पाकिस्तानी और भारतीय छात्रों के खिलाफ लिंचिंग, हॉस्टल पर स्थानीय लोगों ने किया हमला, 3 पाकिस्तानी छात्रों की मौत

किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों की जान पर बन आई है। यहां के स्थानीय लोग पाकिस्तानी छात्रों को पीट रहे हैं। इसके अलावा वह भारतीय छात्रों को भी निशाना बना रहे हैं। किर्गिस्तान से कई छात्रों ने हिंसा से जुड़े भयावह वीडियो शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या कर दी गई है। वहीं कुछ छात्र अलग-अलग जगहों पर शरण लिए हुए हैं। बिश्केक में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास ने इमरजेंसी नंबर जारी करते हुए छात्रों को घर के अंदर रहने का आग्रह किया गया है। वहीं पाकिस्तानी छात्रों के माता पिता डरे हुए हैं।

इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर किस कारण से हिंसा भड़क गई। लेकिन कई वीडियो में छात्रों ने कहा कि कि मिस्र और अरब के छात्रों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की थी। बाद में इसका आरोप गलत तरीके से पाकिस्तानियों पर मढ़ दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। छात्रों ने बताया कि स्थानीय लोग, बंदूक और डंडों के जरिए हमले कर रहे हैं। उनके हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई है। खिड़कियों पर पत्थर मारे जा रहे हैं। बिश्केक से आने वाले एक वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में भीड़ और पुलिसकर्मी सड़कों पर खड़े हैं।

पुलिस देखती रही तमाशा

एक वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्र को कुछ लोग खींचकर ला रहे हैं। दो लोगों ने उसके हाथ तो दो लोगों ने पैरों को पकड़ रखा है। भीड़ इस हिंसा को देखकर सीटी बजा रही है। इस दौरान पुलिस सिर्फ खड़ी होकर तमाशा देख रही है। छात्रों ने बताया कि स्थानीय लोग लड़कियों के खिलाफ हिंसा से भी पीछे नहीं हैं। माना जा रहा है कि भारतीय और पाकिस्तानियों के एक ही तरह से दिखने के कारण भारतीय छात्र भी हिंसा का शिकार हो रहे हैं।

पाकिस्तान ने छात्रों को घरों में रहने को कहा

किर्गिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत हसन जैगम ने शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बिश्केक में छात्र छात्रावासों के आसपास भीड़ की हिंसा को देखते हुए, दूतावास बिश्केक में सभी पाकिस्तानी छात्रों की स्थिति समान्य होने तक घर के अंदर ही रहने की सलाह देता है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।’ हालांकि उनके ट्वीट के नीचे ही जिन लोगों के बच्चे किर्गिस्तान में हैं, वह चिंता जताते हुए दिखे।

उन्होंने लिखा, ‘किर्गिस्तान के बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों को साथ हुई घटना को लेकर चिंतित हूं. मैंने पाकिस्तानी राजदूत को आवश्यक मदद और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. मेरा कार्यालय भी दूतावास के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.’ किर्गिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत हसन जैगम ने शनिवार सुबह एक्स पर लिखा, ‘बिश्केक में छात्रावासों पर भीड़ द्वारा हिंसा को देखते हुए, हम सभी पाकिस्तानी छात्रों को स्थिति सामान्य होने तक घरों के अंदर ही रहने की सलाह देते हैं.’ 

कई पाकिस्तानी छात्रों को हल्की चोटें लगने की भी खबर है. यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका कि किर्गिज राजधानी में छात्र समूहों के बीच यह हिंसा किस वजह से हुई. इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने X पर कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें भीड़ को रात में सड़क पर चलते और दौड़ते देखा जा सकता है. पीटीआई ने X पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी विदेश विभाग को टैग करते हुए लिखा, ‘किर्गिस्तान से बेहद परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं, जहां हजारों पाकिस्तानी छात्रों पर हमला हो रहा है, हिंसा और मौत की खबरें हैं. सभी पाकिस्तानी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करें.’ 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!