कल्याण सिंह देश के महान नेता थे, उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए : पीएम मोदी

हमीरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर की चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह देश के महान नेता थे, उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए। लेकिन, माफिया की मौत पर उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हमीरपुर की चुनावी जनसभा में कहा कि कल्याण सिंह जी रामभक्त थे, उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी थी। अगर ये बाबूजी को श्रद्धांजलि देने जाते, तो इनका वोटबैंक नाराज हो जाता। वोटबैंक को खुश करने के लिए ये लोग क्या करते हैं? जब यूपी में एक माफिया की मौत होती है, तो उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड में किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। हम किसान सम्मान निधि, सस्ती यूरिया दे रहे हैं। गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है।

उन्होंने पूछा कि क्या आप मेरा एक काम करेंगे, अगर कहीं पर भी आप को इक्का-दुक्का ऐसे परिवार मिल जाएं, तो मेरी तरफ से आप उनका नाम-पता लेकर मुझे भेज दीजिए। बता देना, जब 4 जून को नई सरकार बनेगी, तो उन्हें नया घर मिलेगा। पिछली सरकारों में बुंदेलखंड ने बदहाली झेली। बूंद-बूंद पानी की किल्लत झेली। ट्रेन चलाने तक की नौबत आई। लेकिन, चुनौती से जो टकराता है, वही तो मोदी कहलाता है। जल जीवन मिशन से पानी पहुंच रहा है। मैं बुंदेलखंड के काम की रिपोर्ट लेता रहता हूं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के इतिहास में नया अध्याय शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में दो डिफेंस कॉरिडोर बना रही है। एक डिफेंस कॉरिडोर वीरों की धरती बुंदेलखंड में बनेगा। हमारा प्रयास है कि युवाओं को बुंदेलखंड छोड़कर न जाना पड़े। हमारा संकल्प है कि बुंदेलखंड उद्योग और रोजगार का केंद्र बने। वो कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, लेकिन, ये धमकी देने वालों को पता नहीं है कि उसके पास उसके रखरखाव का भी खर्चा नहीं है। वो कहते हैं कि उनके पास मिसाइलें हैं। हम बुंदेलखंड में जो डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं, वो पटाखे बनाने के लिए नहीं है, मिसाइल बनाने के लिए है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!