लापरवाही की हद! सरकारी अस्पताल में चूहों का राज, मरीज के दोनों पैर कुतरे, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में हाथ-पांव दर्द के इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला के गले नई समस्या पड़ गई। दरअसल, महिला अस्पताल में चूहों के आतंक का शिकार हो गई और चूहों ने उनके पैरों को बुरी तरह कुतर दिया।छिंदवाड़ा के इंदिरा नगर निवासी वृद्ध महिला के पैरों में चूहों के कुतरने के वजह से घाव हो गए हैं। जानकारी के अनुसार महिला बीते 2 दिनों से कमजोरी की वजह से महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। बुजुर्ग का कहना है कि चूहों के काटने के बाद उनका उपचार भी नहीं किया गया। ऐसे में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर आक्रोश जताया है।

अस्पताल में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बात दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिला अस्पताल में कई बार इस प्रकार के मामले प्रकाश में आए हैं। वृद्ध महिला ने बताया कि महिला वार्ड में 4 से 5 चूहे हैं जो देर रात मरीजों को परेशान करते हैं। जिसके कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है।

साल में 4 बार होता है दवा का छिड़काव

वहीं इस मामले में सिविल सर्जन का कहना है कि अस्पताल में दवाई के छिड़काव के लिए एक फर्म से अनुबंध किया गया है। हर 3 महीने में अस्पताल में दवा का छिड़काव किया जाता है। पिछले महीने ही पेस्ट कंट्रोल किया गया था। यदि बुजुर्ग के साथ ऐसी कोई घटना हुई है तो वह शिकायत दर्ज कराए। उनका पूरा इलाज किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!