एमपी के तीन श्रद्धालुओं की उत्तराखंड में मौत, सीएम मोहन ने 4-4 लाख देने का किया ऐलान

भोपाल
चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड गए मध्य प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. तीनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है. उनकी मौत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. इसके अलावा उन्होंने हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी दी है. सीएम मोहन वयादव ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘चार धाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं का हार्ट अटैक के कारण असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की जाएगी. यात्रा में गए प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्प लाइन नं. 011-26772005 , 0755-2708055 एवं 0755-2708059 जारी किया गया है. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.’

10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा
गौरतलब है कि, चार धाम की यात्रा का देशभर के लोग पूरे साल इंतजार करते हैं. इस बार यह यात्रा 10 मई से शुरू हुई है. इस यात्रा में अभी तक अलग-अलग वजहों से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. हाल ही में यमुनोत्री धाम में 9 और गंगोत्री धाम में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई. वहीं इससे कुछ दिन पहले बदरीनाथ धाम पर एक शख्स की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी.

टूरिज्म विभाग ने दो दिन बंद किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
चार धाम यात्रा के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है. दरअसल, स्लॉट फुल होने के कारण पर्यटन विभाग ने 15 और 16 मई के लिए रजिस्ट्रेशन बंद करने का फैसला किया है. बता दें कि हरिद्वार के ऋषिकेश मैदान में मैनुअल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!