पेड़ काटने के विवाद में हत्या, 6 साल बाद कोर्ट का इंसाफ, ताउम्र जेल में रहेंगे एक ही परिवार के 11 लोग

भिंड। कहते हैं अपराध और अपराधी लाख कोशिश कर लें लेकिन एक ना एक दिन पकड़ में आ ही जाते हैं. ये कहावत भिंड जिले में सिद्ध भी हुई, जब जिला न्यायालय ने हत्या के एक केस में एक दो नहीं बल्कि 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई वह भी एक ही परिवार के सदस्यों को. जिमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. साथ ही उन पर जुर्माना भी ठोका है.

खूनी संघर्ष में बदला था मामूली विवाद

असल में हत्या की यह घटना अमायन थाना क्षेत्र में 6 साल पहले घटित हुई थी. मढ़ेपुरा गाँव में पेड़ काटने जैसी मामूली बात पर दो परिवारों में विवाद हो गया था. लोक अभियोजन कार्यालय के मीडिया प्रभारी प्रवीण गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार, ”मई 2018 को मढ़ेपुरा गाँव के रहने वाले बलवीर सिंह राजपूत ने अपने घर के सदस्यों जिनमें महिलायें भी शामिल थीं के साथ मिलकर पशु बांधने की जगह पर खड़े पेड़ को काटने को लेकर अपने पड़ोसी हरिनारायण और उनके परिजन से विवाद और फिर जानलेवा हमला किया. सबने मिलकर हरिनारायण को मौत के घाट उतार दिया था.”

पुरुषों ने कुल्हाड़ी तो महिलाओं ने हसिए से किया हमला

बताया जा रहा है कि इस घटना में आरोपी बलवीर, दिनेश, जसरथ और रवींद्र ने हरिनारायण के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, साथ ही अन्य घरवालों पर भी हमला किया. वहीं आरोपी पक्ष की तीन महिलाओं ने भी पीड़ित पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला किया था. इस घटना में पीड़ित पक्ष के चार पुरुष और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई थी और इलाज के दौरान हरिनारायण की मौत हो गई थी.

कोर्ट ने जीवन भर के लिए पहुंचाया जेल

पूरे मामले में जांच के बाद कोर्ट में लंबी सुनवाई चली और अखिरकार जिला न्यायालय के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने मामले में तीन महिलाओं सहित आरोपी पक्ष के 11 लोगों को दोषी माना और उन्हें अलग अलग धाराओं के साथ भादवि की धारा 302 के तहत 1-1 लाख के आर्थिक दंड के साथ ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!