शर्मनाक : 4 साल की बच्ची को खेत में ले जाकर युवक ने किया रेप, मृत समझकर फेंककर भागा, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. धर्मस्थल में चल रहे भंडारे से समीर नाम के युवक ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया. आरोपी बच्ची को मृत समझकर गन्ने के खेत में फेंककर भाग गया.

परिजनों ने बच्ची को तलाश किया तो वह गंभीर हालत में मिली. बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. थाना गंगोह क्षेत्र के एक गांव के धर्मस्थल में रविवार शाम भंडारे का आयोजन था. इसमें गांव की एक चार साल की बच्ची भी आई थी. देर शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. तलाश की गई तो गन्ने के खेत में मासूम बच्ची गंभीर हालत में मिली.

बच्ची ने आरोपी युवक की शर्मनाक हरकत बताई. मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरों में खलबली मच गई. पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र साजिद के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!