कोर्ट के आदेश के बाद कल से होंगे नर्सिंग के पेपर, 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

जबलपुर: मध्य प्रदेश फर्जी नर्सिंग कॉलेज मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल 15 मई से बीएससी नर्सिंग छात्रों के पेपर होंगे। परीक्षा में 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें कि नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के बाद पिछले तीन सालों से एग्जाम पर रोक लगी हुई थी। जिसके चलते स्टूडेंट्स परीक्षा नहीं दे पा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग में प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी सबसे ज्यादा है। वहीं छात्रों की सुविधाओं के लिए हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा करवाने के लिए स्टूडेंट्स कई आंदोलन और प्रदर्शन कर चुके है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस पर फैसला देते हुए नर्सिंग छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। दरअसल फर्जी नर्सिंग कॉलेज के मामले में सीबीआई के जांच पर रोक लगाने के चलते 56 कॉलेज के छात्रों की परीक्षा पर रोक लगा दी गई थी। आपको बता दे की अदालत ने सीबीआई को राज्य में संचालित सभी नर्सिंग कॉलेजों के मामलों की जांच करने और उच्च न्यायालय को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था, लेकिन 56 कॉलेजों ने सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच पर रोक लगवा ली। जिसके चलते इन 56 कॉलेज को छात्रों की परीक्षा पर रोक लगी हुई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!