राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा, बेकाबू होकर यात्री बस से टकराया, हादसे में पांच की मौत; कई घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो आर्मी जवानों और तीन अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह यात्री बस से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक  आर्मी के ट्रक का टायर फटा और वह बस से टकरा गया। हादसे में बस सवार तीन यात्री और 2 आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर आर्मी के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 

  • सम्बंधित खबरे

    मां-बाप के चेहरे पर लौटी खुशी: 30 घंटे में सुनीता की सुरक्षित घर वापसी, DGP ने जनसुनवाई में पुलिस को दिए थे निर्देश

    राजगढ़। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस मुख्यालय में जनसुनवाई की थी। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ एसपी को फोन पर निर्देश दिये। जिसके परिणाम स्वरूप राजगढ़ पुलिस ने 30…

    राजगढ़ कलेक्टर बने महीप तेजस्वी: केंद्रीय मंत्री JP नड्डा के उप सचिव बनने के बाद रिलीज हुए IAS हर्ष दीक्षित, आदेश जारी

    भोपाल। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के उप सचिव बनने के बाद मध्य प्रदेश के राजगढ़ कलेक्टर को रिलीज कर दिया गया है। IAS हर्ष दीक्षित पांच साल के लिए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!