ममता बनर्जी ने कहा- संदेशखाली पर झूठ फैलाने के बजाय पीएम मोदी को राज्यपाल को बदलना चाहिए

कोलकाता:मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेशखाली मुद्दे पर झूठ फैलाने के बजाय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को बदल देना चाहिए। रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ भौमिक के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री संदेशखाली मुद्दे पर लगातार झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री का प्रतिनिधि कोलकाता के राजभवन में है। महिलाएं वहां जाने से डरती हैं। राज्यपाल के कुछ कार्यों के संबंध में आई खबरों के कारण मैं भी राजभवन में प्रवेश नहीं कर सकती। मैं संवैधानिक संकट का सामना कर रही हूं। इसलिए प्रधानमंत्री को राज्यपाल सीवी आनंद बोस को बदल देना चाहिए।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने बैरकपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए संदेशखाली में कुछ महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायतों को वापस लेने का जिक्र किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में अब एक नया खेल चल रहा है। तृणमूल के ‘गुंडे’ प्रदर्शनकारी महिलाओं को अपनी शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं, क्योंकि मामले का मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां है। तृणमूल कांग्रेस उसे क्लीन चिट देना चाहती है। राज्य सरकार शुरू से ही उसे बचाने की कोशिश कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!