भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। प्रदेश की आठ सीटों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी। एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
लोकसभा चुनाव के चौथे फेस में एमपी की कुल 8 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें उज्जैन, इंदौर, देवास, रतलाम, खरगोन, खंडवा, मंदसौर और धार लोकसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर कुल एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 82 लाख 48 हजार 091, महिला वोटर्स की संख्या 81 लाख 22 हज़ार 175, थर्ड जेंडर 388 है।
इन 8 सीटों पर कुल 75 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें 69 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी भी शामिल है। प्रदेश में चौथे फेस के लिए 18007 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें 2001 पोलिंग बूथ है। 66 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। वहीं 3080 मतदान केंद्र क्रिटिकल है। मतदान केंद्रों में CCTV के माध्यम से निगरानी होगी।
8 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों पर एक नजर-
देवास लोकसभा सीट-
बीजेपी से महेंद्र सिंह सोलंकी v/s कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय
उज्जैन लोकसभा-
बीजेपी के अनिल फिरोजिया v/s कांग्रेस के महेश परमार
मंदसौर लोकसभा-
बीजेपी से सुधीर गुप्ता v/s कांग्रेस से दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम लोकसभा-
बीजेपी से अनिता नागर चौहान v/s कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया
धार लोकसभा-
बीजेपी से सावित्री ठाकुर v/s कांग्रेस से राधेश्याम मुवेल
इंदौर लोकसभा-
बीजेपी से शंकर लालवानी v/s कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया अब नोटा के लिए प्रचार
खरगोन लोकसभा सीट-
भाजपा के गजेंद्र सिंह v/s कांग्रेस से पोरलाल खरते
खंडवा लोकसभा सीट-
बीजेपी से ज्ञानेश्वर पाटिल v/s कांग्रेस से नरेंद्र पटेल









