भोपाल में ‘एकात्म पर्व’ का आयोजन: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती बोले- ‘देश का राजा धार्मिक होना चाहिए’

भोपाल। पूरे देश को सांस्कृतिक रूप से एकात्म भाव में पिरोने के लिए देश के चारों कोनों पर चार प्रमुख मठों की स्थापना करने वाले जगद्गुरु आद्यशंकराचार्य का रविवार को प्रकटोत्सव था। शंकर प्रकटोत्सव को आलौकिक प्रवाह के साथ अविस्मरणीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए मध्यप्रदेश के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘एकात्म पर्व’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्वारका-शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती एवं अध्यक्ष के रूप में आचार्य महामंडलेश्वर जूनापीठाधीश्वर अवधेशानन्द गिरी, रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द शोध संस्थान के प्रति कुलपति पू. स्वामी आत्मप्रियानंद, मद्रास संस्कृत कॉलेज के आचार्य प्रो. महामहोपाध्याय ब्रह्मश्री मणि द्रविड़ शास्त्री व मध्यप्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विकास के प्रमुख सचिव व शंकर न्यास के न्यासी सचिव शिवशेखर शुक्ला उपस्थित रहे।

अद्वैत वेदांत से ही पूरे विश्व की एकता सिद्ध होगी

अध्यक्षीय प्रबोधन देते हुए जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डेलश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने कहा कि – धन्य है मध्यप्रदेश की धरा जहां से आदि शंकराचार्य माता नर्मदा का पूजन-अर्चन कर अपने गुरु से मिले और निकल पड़े अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रसार के लिए। आज 12 ज्योतिर्लिंग सहित कई धर्म स्थलों की स्थापना भगवान शंकराचार्य जी का ही कृपाप्रसाद है। उन्होंने कहा कि अहं और इदं में जगत की रचना शुरू होती है लेकिन सत्य क्या है, सत्य है ‘चिदानंद स्वरूपम शिवोऽहम् शिवोऽहम्’ उन्होंने आगे कहा कि- अस्ति और भांति पर आकर अन्य दर्शन टिक जाते हैं। जबकि अद्वैत दर्शन में कुछ भिन्न नहीं है। जिसमें परिवर्तन है वह सत्य नहीं है। आत्मा को जानिए क्योंकि वह परिवर्तित नहीं होती जबकि देह के परिवर्तन के हम साक्षी हैं इसलिए देह सत्य नहीं है। संसार में आत्म तत्व ही जानने योग्य है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!