छेड़छाड़, दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को शनिवार को एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाजपा नेता को शुक्रवार देर रात चित्रदुर्ग जिले के हिरियुर पुलिस ने गुलिहाल टोल गेट पर गिरफ्तार किया। उन्हें हासन पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले शनिवार को उन्हें पूछताछ के लिए हासन जिले के होलेनरासिपुरा ले जाया गया, जहां कथित तौर पर घटना हुई थी।

गौड़ा को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हासन जिले की 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर गौड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को महिला एक बार फिर पुलिस के पास पहुंची और आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था।

होलेनरासिपुरा पुलिस शनिवार सुबह चित्रदुर्ग पहुंची। कानूनी प्रक्रिया के बाद, हिरियुर पुलिस ने गौड़ा को होलेनारासिपुरा पुलिस को सौंप दिया। गौड़ा ने 2023 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जद (एस) विधायक और पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना से हार गए थे।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं के कथित यौन शोषण के बारे में गत वर्ष भाजपा नेतृत्व को सचेत किया था और पार्टी को हासन से जद (एस) सांसद को लोकसभा टिकट नहीं देने को आगाह किया था।

Source : Agency

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!