अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को एक दफा फिर निराधार बताते हुए कहा अगर आरोप सही साबित हुए, तो फांसी पर लटक जाऊंगा: बृज भूषण शरण

कैसरगंज:भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को एक दफा फिर निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए, तो फांसी पर लटक जाऊंगा।

हालांकि, यह पहली दफा नहीं है कि जब उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। अभी चुनाव चल रहे हैं। मेरा बेटा भी चुनाव लड़ रहा है। चुनाव जीतने दीजिए। इसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे।

इससे पहले, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में पर्याप्त सबूतों को देखते हुए बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत ने बृजभूषण के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय करने के निर्देश दिए।

न्यायाधीश ने कहा था कि हमारे पास आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। वहीं न्यायालय के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि वह अपने अधिवक्ताओं से इस संदर्भ में परामर्श लेंगे। आदेश के खिलाफ वो ऊपरी अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने लंबे समय तक जंतर मंतर पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!