बुरहानपुर में मतदान के बाद मतदाताओं को खरीददारी में मिलेगी छूट, दिखानी होगी उंगली में लगी स्याही

बुरहानपुर.:बुरहानपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी ग्राहकों विशेष छूट देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अनूठी पहल की है। इस पहल में सहयोग करने के लिए शहर के व्यापारी भी आगे आए हैं। इसके तहत उंगली में लगी मतदान की स्याही दिखाने पर व्यापारी ग्राहकों को पांच से दस प्रतिशत तक की छूट देंगे।

यह छूट 13 से 15 मई तक सराफा बाजार, इलेक्ट्रानिक्स दुकानों, रेस्टोरेंट आदि में मिलेगी। स्वीप प्रभारी सृष्टि देशमुख और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर निगम अफसरों ने मतदाताओं को विशेष छूट दिलाने के लिए व्यापारियों से चर्चा की थी। उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी ग्राहकों विशेष छूट देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे।

दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी मतदान की स्याही दिखाने पर पांच से 10 प्रतिशत की छूट देंगे। इसी तरह इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों ने अंगुली पर मतदान करने का निशान दिखाने पर ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट देने की बात कही है। रेस्टोरेंट में भी इसका लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन और नगर निगम ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

  • सम्बंधित खबरे

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!