अफगानिस्तान में बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत, बाघलान प्रांत में 1 हजार से ज्यादा घर ध्वस्त

काबुल:अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उत्तरी प्रांत बाघलान में बाढ़ के कारण 1000 से ज्यादा घर ध्वस्त हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से मूसलधार बारिश हुई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा देश का उत्तरी क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

सर्वाधिक प्रभावित बाघलान प्रांत में 50 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया संगठनों ने अपने समाचार में कहा कि पड़ोसी ताखर प्रांत में 20 लोगों की मौत हुई। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक्स पर शनिवार को पोस्ट किया कि विनाशकारी बाढ़ से सैकड़ों की जान गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।
 
मुजाहिद ने बदख्शां, बाघलान, घोर और हेरात को सबसे ज्यादा प्रभावित के रूप में रेखांकित किया है। मुजाहिद ने कहा कि सरकार ने लोगों को बचाने, घायलों को ले जाने और शवों को खोजने में सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करने का आदेश दिया है। जबकि रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की वायुसेना ने बाघलान में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। बाढ़ में बड़ी संख्या में फंसे लोगों को बचाया गया है और घायलों को क्षेत्र के सैन्य अस्पताल तक पहुंचाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!