10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 8-8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।









