IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा एक मैच का बैन, RCB के खिलाफ ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

IPL 2024: आईपीएल सीजन 17 के 62वें मुकाबले में रविवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़ंत होनी है. दिल्ली को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखनी है तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, लेकिन उससे ठीक पहले DC को बड़ा झटका लगा है. आईपीएल के शीर्ष परिषद ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है. बीते मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति को लेकर पंत पर यह कार्रवाई की गई है.

बता दें कि यह तीसरी बार है जब पंत पर धीमी ओवर गति की वजह से कार्रवाई की गई है. इससे पहले 31 मार्च को चेन्नई और तीन अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था. हालांकि, अपनी पिछली गलती से उन्होंने सबक नहीं लिया और सात मई को राजस्थान के खिलाफ एक बार फिर पुरानी गलती दोहराई, जिस पर अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उनपर 1 मैच का बैन और 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगततौर पर 12 लाख या उनकी संबंधित मैच फीस का, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है.

पंत की अनुपस्थिति में अक्षर संभालेंगे टीम की कमान

पंत की अनुपस्थिति में टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आरसीबी के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगे. मैच से पहले दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, पिछले कुछ सीजन से अक्षर पटेल टीम के उपकप्तान हैं. उन्हें आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है. इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। हमने आज गेंदबाजों के साथ बैठक की और सभी योजनाओं को देखा. इसके बाद हमने फैसला किया है कि आरसीबी के खिलाफ अक्षर टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले ही 12 मैचों में छह हार और छह जीत के साथ 12 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है, लेकिन वह अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!