पद्म विभूषण से सम्मानित होकर जब चिरंजीवी हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे तो जोरदार हुआ स्वागत

मुंबई

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी को पद्म विभूषण मिलने के बाद से ही घर-परिवार के साथ फैंस के बीच जश्न का माहौल है। 9 मई को राष्ट्रपति भवन में चिरंजीवी को पद्म विभूषण से नवाजा गया था। वह पत्नी, बहू-बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पद्म अवॉर्ड्स सेरिमनी में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन जब चिरंजीवी वापस घर पहुंचे तो हैदराबाद एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। चिरंजीवी के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने सीटियां बजाना शुरू कर दिया और फूल गिफ्ट करके एक्टर का स्वागत किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हैदराबाद एयरपोर्ट पर भारी भीड़ ने Chiranjeevi, राम चरण और उनके परिवार को घेरा हुआ है। उन्होंने फैंस से फूलों का गुलदस्ता लिया और हाथ भी मिलाया। साथ में पुलिस सिक्योरिटी भी है। पद्म अवॉर्ड्स में जाने के लिए पूरे परिवार ने खूब तैयारियां की थी, जिसका वीडियो राम चरण की पत्नी उपासना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था।

फैंस ने की तारीफ
इस वीडियो पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं और वो चिरंजीवी व राम चरण की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि स्टाइल तो ये होता है। फैंस का कहना है कि उन्हें चिरंजीवी की इस उपलब्धि पर गर्व है।

राम चरण ने किया था पापा चिरंजीवी का मेकअप
अवॉर्ड सेरिमनी के लिए राम चरण ने ही पापा चिरंजीवी को तैयार किया था और वह उनका मेकअप भी करते नजर आए थे। चिरंजीवी के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1978 में एक्टिंग डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं और अब भी एक्टिंग में सक्रिय हैं।

चिरंजीवी की नई फिल्म और रिलीज डेट
चिरंजीवी अब फिल्म ‘विश्वंभरा’ में नजर आएंगे, जोकि एक सोशल ड्रामा है। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म में तृष्णा कृष्णन लीड रोल में हैं। फिल्मों के अलावा चिरंजीवी राजनीतिक पारी भी खेल चुके हैं और सफल रहे हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी और अपने ट्रेडमार्क स्टाइल से फैंस के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!