अनुप्रिया के खिलाफ BJP का बागी सांसद उतार सकते हैं अखिलेश यादव

मिर्जापुर.यूपी में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस प्रमुख अनुप्रिया पटेल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मिर्जापुर सीट पर अनुप्रिया पटेल के खिलाफ बीजेपी का मौजूदा सांसद ही ताल ठोंकने जा रहा है। इस सांसद को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी समर्थन मिल गया है। अखिलेश मिर्जापुर से उतारे गए सपा प्रत्याशी का टिकट काटकर इसे देने की तैयारी कर चुके हैं।

शुक्रवार को होने वाला सपा प्रत्याशी का नामांकन भी इस वजह से रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि शाम तक नए प्रत्याशी का ऐलान हो जाएगा। मिर्जापुर में अंतिम चरण में एक जून को वोटिंग है। फिलहाल नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 14 मई तक यहां नामांकन होना है। समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद को टिकट दिया है। अब उनकी जगह भदोही से भाजपा सांसद रमेश बिंद को उतारने की तैयारी हो रही है। भाजपा ने इस बार रमेश बिंद का टिकट काटकर भदोही से निषाद पार्टी के विनोद बिंद को टिकट दे दिया है। टिकट कटने के बाद से ही रमेश बिंद के बगावत करने की चर्चाएं चल रही थीं। गुरुवार की रात उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर सपा के चुनाव चिह्न साइकिल की फोटो लगाकर इन चर्चाओं को और बल दे दिया।
इसी बीच मिर्जापुर से मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिंद ने एक वीडियो जारी कर रमेश बिंद के मंसूबों का खुलासा भी कर दिया। ऐसे में अब साफ हो गया है कि सपा से रमेश बिंद मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल को चुनौती दे सकते हैं। भदोही के सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि रमेश बिंद ने अखिलेश यादव से मुलाकात की है। उन्हें जल्द ही सपा में शामिल किया जा सकता है। मिर्जापुर से टिकट की भी उन्होंने संभावना जताई है। रमेश बिंद को 2019 में वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर भाजपा ने मैदान में उतारा था। रमेश बिंद इससे पहले मिर्जापुर के मझवां से तीन बार बसपा से विधायक रहे चुके हैं। 2019 में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भदोही से टिकट भी हासिल कर लिया था। रमेश बिंद ने सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा को हराया था।

यूपी की दूसरी सीट जहां दो मौजूदा सांसदों में भिड़ंत
सपा से रमेश बिंद अगर अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मैदान में आते हैं तो मिर्जापुर यूपी की दूसरी सीट होगी जहां दो मौजूदा सांसदों के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले बुलंदशहर मौजूदा सांसदों के बीच मुकाबला हो रहा है। बुंलंदशहर में भाजपा के मौजूदा सांसद भोला सिंह के सामने बसपा ने नगीना से मौजूदा सांसद गिरीश चंद को उतारा है। बुलंदशहर में पहले चरण में मतदान हो चुका है।

कमल की जगह लगाई साइकिल
भदोही से टिकट कटने से नाराज भाजपा के सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने गुरुवार की रात फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल दी। कमल के स्थान पर साइकिल लगा दी है। इसके बाद से ही उनके सपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इसी बीच मिर्जापुर के सपा प्रत्याशी राजेश एस. बिंद ने भी सोशल मीडिया पर आकर रमेश बिंद के खेल पर अपनी बात रखी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!