धार में गरजे CM मोहन: कांग्रेस की तुलना बेशरम के पौधे से की, कहा- पता नहीं ये पाकिस्तान से रिश्तेदारी क्यों पालते हैं

धार। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज धार जिले के बदनावर पहुंचे। जहां धार महू लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि राजगढ़ वाले भाई साहब ओसामा बिन लादेन को जी लगाकर बोलते हैं जैसे उनके समधी हो। इसके अलावा सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के कोविड काल में किए गए कामों गिनाया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल खेत के आसपास बेशरम का पौधा नहीं मिलता, कांग्रेस भी इस लाइन में है। इनको ढूंढो और इनाम पाओ। सीएम ने कहा कि राजगढ़ वाले भाईसाहब चुनाव लड़ रहे थे। मैंने तो वहां भी बोला था अभी भी बोल रहा हूं । वो ओसामा बिन लादेन जो मानवता का दुश्मन है। पाकिस्तान का खास होने के बाद भी अमेरिका ने बगैर बताए उसके घर में घुसकर मारा। ऐसे आतंकवादी के लिए भी ये जी लगाकर बात करते हैं जैसे इनके ब्याजी हो।

सीएम ने कांग्रेस को बताया गिरगिट
सीएम मोहन ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरगिट भी शर्मा जाए इतने रंग कांग्रेस बदलती है। ये भगवान राम के लिए क्या क्या नहीं बोलते थे, कहां पैदा हुए? पीएम मोदी जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, अब आने वाले समय में कांग्रेस गायब हो जाएगी। जैसे अब हमको बेशरम नहीं मिलती, कांग्रेस भी उसी लाइन में है।

पता नहीं क्यों रिश्तेदारी पालते हैं…
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग पता नहीं क्यों रिश्तेदारी पालते हैं। मानते ही नहीं जब जब देखो उल्टा काम करते हैं। चुनाव भारत में लड़ रहे हैं और इनकी ऐसी रिश्तेदारी है कि आज भी चुनाव यहां लड़ रहे हैं तो पाकिस्तान से इनके समर्थन में वहां की सरकार पत्र निकाल रही है कि यहां कांग्रेस को जीतना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!