नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी शादी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। घटना धनवत्री नगर थाना इलाके की है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड करने वाली महिला का नाम साक्षी सिलाय है, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। उसकी शादी मई 2023 में हुई थी। शादी के चंद दिनों बाद से ही पति और पत्नी दोनों के बीच विवाद होने लगा था। जिसके बाद मृतक महिला अलग किराए का कमरा लेकर रह रही थी। मृतिका के परिवार वालों ने उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने पति पर अबॉर्शन कराने के भी गंभीर आरोप लगाए है। 

मृतक महिला की बहन पूजा बंसपाल ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता था। कहीं भी आने जाने पर काफी पूछताछ करता था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने ही उसकी बहन की हत्या की है। पूजा ने बताया कि उसकी बहन अस्पताल में नर्स का जॉब करती थी। मृतिका के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।   

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!