सीढ़ियाँ चढ़ने की तकनीक: सही तरीका और सुरक्षा

दौड़ धूप भरी जिंदगी में सेहत को बनाए रखना एक चुनौती है. जिम जाने या लंबे व्यायाम का समय निकालना हमेशा मुमकिन नहीं होता. मगर क्या आपको पता है कि एक छोटा सा बदलाव आपकी जिंदगी में बड़ा फर्क ला सकता है? जी हां, रोजाना सीढ़ियां चढ़ना न केवल आपकी फिटनेस बढ़ा सकता है बल्कि लंबी उम्र का रास्ता भी खोल सकता है.

हाल ही में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी मीटिंग में हुए एक अध्ययन के नतीजे चौंकाने वाले हैं. इस अध्ययन में पाया गया कि रोजमर्रा की जिंदगी में सीढ़ियां चढ़ने जैसी छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी भी लंबे समय में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करती हैं, जिससे उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है.

अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता डॉ. सोफी पैडॉक और उनकी टीम ने पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय और नॉरफोक और नॉर्विच यूनिवर्सिटी अस्पताल फाउंडेशन ट्रस्ट के लोगों पर शोध किया. अध्ययन में पाया गया कि जो लोग लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ते थे उनमें दिल की बीमारी का खतरा काफी कम था. विशेष रूप से, जो लोग दिन में चार बार या उससे अधिक सीढ़ियां चढ़ते थे, उनमें दिल की बीमारी का खतरा 70% तक कम पाया गया.

खून का संचार होता है बेहतर

शोधकर्ताओं का कहना है कि सीढ़ियां चढ़ना न केवल दिल को मजबूत बनाता है बल्कि मसल्स को भी मजबूती देता है. इससे शरीर में खून का संचार बेहतर होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है. ये सभी फैक्टर मिलकर दिल की बीमारी के खतरे को कम करते हैं और लंबी उम्र की संभावना बढ़ाते हैं. सीढ़ियां चढ़ने के फायदे सिर्फ दिल तक सीमित नहीं हैं. इसके अलावा भी सीढ़ियां चढ़ने के कई लाभ हैं:
– शरीर में स्फूर्ति का संचार: सीढ़ियां चढ़ने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है और आप पूरे दिन अधिक चुस्त और तंदुरुस्त महसूस करते हैं.
– हड्डियों को मजबूती: सीढ़ियां चढ़ने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.
– वजन घटाने में मदद: सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न करने का एक आसान तरीका है. रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से आपका वजन कंट्रोल में रह सकता है.

सीढ़ियां चढ़ना एक सरल व्यायाम है जिसे आप अपनी दिनचर्या में आसानी से शामिल कर सकते हैं. ऑफिस में लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें, घर पर भी लिफ्ट का कम से कम इस्तेमाल करें. ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं. तो देर किस बात की, सीढ़ियां चढ़ें और लंबी व हेल्दी जिदगी की ओर कदम बढ़ाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!