अच्छी खबर अब दिल्ली के जीबी पंत में होंगे लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट

नई दिल्ली. जीबी पंत अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनिल अग्रवाल ने दावा किया कि हार्ट ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है. एक बार फिर से अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट भी शुरू होंगे. उन्होंने यह बात अस्पताल के 60वें स्थापना दिवस के दौरान कही. उन्होंने कहा कि अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट शुरू किया था, लेकिन यह सफल नहीं रहा. अब फिर से लिवर ट्रांसप्लांट के साथ हार्ट ट्रांसप्लांट भी शुरू किए जाएंगे.डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी शुरू करने और लैब के डिजिटलाइजेशन पर भी काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द टेलिमेडिसिन की शुरुआत करने की भी योजना है. इससे पहले ई-लाइब्रेरी लॉन्च की गई. लिवर ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए इस बार दिल्ली सरकार ने अपने बजट में 3 करोड़ रुपये अलॉट किए हैं.

जाने इस अस्पताल के बारे में
दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल (जीबी पंत अस्पताल) की स्थापना का शिलान्यास अक्टूबर 1961 में हुआ था और इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 30 अप्रैल, 1964 को किया था. शुरुआत में इस अस्पताल में 229 बेड थे, लेकिन अब इसमें 714 बेड हैं. यह अस्पताल हृदय, मस्तिष्क, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, और मानसिक विकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त तृतीयक देखभाल संस्थान है. हर साल, इस अस्पताल में ओपीडी में करीब 3 लाख और सामान्य और निजी वार्डों में करीब 15,000 मरीज़ों को सुपर स्पेशलिटी उपचार दिया जाता है. यह अस्पताल आघात, पुनर्जीवन, स्थिरीकरण, और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा और शल्य चिकित्सा आपात स्थितियों को संभालने के लिए 24 घंटे खुला रहता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!