नकदी बरामदगी मामले में मंत्री का पीए और नौकर गिरफ्तार, ईडी ने बरामद किए 35 करोड़ रुपये कैश

ईडी ने 35 करोड़ रुपये की नकदी बरामदगी के मामले में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीए और घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के पास से 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। मंगलवार को ईडी ने इस मामले में संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

रांची के फ्लैट से मिले 32 करोड़ रुपये
ईडी ने राज्य ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं के मामले में छापेमारी की थी। छापेमारी के तहत रांची के एक 2 बेडरूम फ्लैट में छापा मारा। यह फ्लैट कथित तौर पर संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम का है। इस फ्लैट से ईडी ने 32 करोड़ रुपये बरामद किए। वहीं अन्य ठिकानों पर छापेमारी से तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इस तरह अब तक कुल 35 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है। वहीं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने अपनी ओर से कोई भी गलत काम से इनकार किया है।

ईडी ने सोमवार को संजीव लाल के साथ ही उनके नौकर जहांगीर आलम, बिल्डर मुन्ना सिंह और उनके करीबियों समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में बड़ी संख्या में नकदी बरामद हुई, जिसकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली पांच मशीने और बैंक के कर्मचारियों को लगाया गया। ईडी ने छापेमारी में जमीन जायदाद के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

बीते साल के मामले में की ईडी ने छापेमारी
छापेमारी में बरामद हुई नोटों की गड्डियों को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ईडी ने बीते साल रांची में ग्रामीण कार्य विभाग में मुख्य अभियंता के तौर पर तैनात वीरेंद्र कुमार राम के ठिकानों पर छापेमारी की। राम पर आरोप था कि उसने ठेकेदारों को निविदा आवंटित करने के बदले रिश्वत लेकर अवैध कमाई की। एजेंसी ने वीरेंद्र कुमार राम की 39 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। इसी मामले में ईडी ने सोमवार को फिर से राज्य में छापेमारी की, जिसमें एक बार फिर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!