गर्मी की छुट्टियों में रेलवे करा रहा जगन्नाथ पुरी, अयोध्या और गंगासागर काशी की यात्रा, जानें इस स्पेशल टूर पैकेज के बारे में

जबलपुर. मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, भारतीय रेलवे की इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) एक धार्मिक टूर लेकर आई. इस स्पेशल टूर पैकेज के जरिए यात्री जगन्नाथ पुरी, गंगासागर काशी और अयोध्या दर्शन कर सकते हैं . इस स्पेशल ट्रेन का नाम भारत गौरव है, जो 23 जून से जबलपुर से चलेगी. पर्यटकों को धार्मिक यात्रा करवाने के लिए चलाई जा रही है यह स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे.

ऐसा है भारत गौरव ट्रेन का पैकेज

9 रातें और 10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, जसडीह, वाराणसी और अयोध्या के दर्शनीय स्थल घुमाए जाएंगे. इसके लिए यात्रियों को महज 17,100 रु प्रति व्यक्ति (इकॉनामी श्रेणी), 27,550 रु प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) और 36,250 रु (कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा.

हर सेवा आईआरसीटीसी कराएगा उपलब्ध

आईआरसीटीसी अपनी इस यात्रा के दौरान पर्यटकों के आराम का पूरा ध्यान रखेगी. गाड़ी के अंदर भोजन से लेकर पर्यटक व धार्मिक स्थलों के पास रहने, भोजन व वाहन का प्रबंध भी इस पैकेज में किा जाएगा. इतना ही नहीं, इस टूर में यात्रियों को गाइड भी मिलेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि सभी यात्रियों का इंश्युरेंस भी होगा.

कैसे करें भारत गौरव ट्रेन की बुकिंग?

पर्यटक इस पैकेज की बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं. भारतीय रेलवे द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अच्छी गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं. ऐसे में जिन लोगों को कम बजट में अच्छी यात्रा करनी है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!