लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीरः नदी भी नहीं रोक पाई ग्रामीणों का रास्ता, जान को जोखिम में डालकर वोट डालने पहुंचे

श्योपुर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में चुनाव को लेकर प्रदेश के कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें निकल कर सामने आ रही हैं जिन्हें देख आप भी कहेंगे की ये है भारत। एक ऐसी ही तस्वीर श्योपुर से सामने आई है। जहां नदी पार कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल अर्धनग्न हो वोट डालने पहुंचे।

तस्वीर विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के अनीदा गांव की है। जहां गांव का पोलिंग बूथ नदी के उस पार बनाया गया है। नदी पर पुल भी नहीं है। इन हालातों में ग्रामीणों को कमर से ज्यादा गहरे पानी से गुजरते हुए वोट डालने के लिए जाना पड़ा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अपने मत का उपयोग करने के लिए ग्रामीण जान जोखिम में डालकर अर्धनग्न होकर वोट डालने पहुंचे।

विजयपुर नगर से महज 8 किलोमीटर दूर बसे गांव तक पहुंचने के लिए क्षेत्र की बड़ी नदियों में शामिल क्वारी नदी को पार करना पड़ता है। इसी बीच अनीदा गांव की पोलिंग बूथ भी सुनवई ग्राम पंचायत मुख्यालय में है। सुनवई गांव क्षेत्र के विधायक रामनिवास रावत का गृह गांव है। अनीदा गांव के ग्रामीणों को वोटिंग के लिए नदी को पार करना पड़ा। मतदान को लेकर ग्रामीणों में इतना ज्यादा उत्साह था कि नदी भी उनका रास्ता नहीं रोक सकी। नदी पर पुल बनाने की मांग भी उठ रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!