एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 7 मई को लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरु होकर शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने वोटिंग की। लोकतंत्र के इस पर्व के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसी बीच राजधानी रायपुर के आदर्श मतदान केंद्र बी.पी. पुजारी स्कूल में एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया।

चाय नास्ता से पहले मतदान
बता दें, इस परिवार ने सुबह उठते ही चाय नाश्ता से भी पहले मतदान केन्द्र का रूख किया और सहपरिवार वोट दिया। इस परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य 84 वर्षीय श्री बाबूलाल जैन के नेतृत्व में पूरा परिवार मतदान करने सुबह-सुुबह ही उत्तर विधानसभा के बी.पी. पुजारी स्कूल पहुंचकर मतदान किया। इतना ही नही, उन्होंने मुख्य दरवाजे पर प्रवेश करने के पश्चात बी.पी-शुगर  चेकअप करवाया। उसके बाद मतदाता प्रतीक्षाकक्ष में बैठकर अपना समय बिताया।

मतदान केंद्र पर शानदार व्यवस्था
जैन परिवार वोटिंग के लिए पहले लाइन में खड़े हुए, फिर वहां बैंच-चेयर व्यवस्था देखकर खुशी से बैठकर इंतजार किया। इसके अलावा बूथ पर ही पानी का भी इंतजाम किया गया था।

परिवार में 18 साल से 84 साल के सदस्य
जानकारी के अनुसार, परिवार की चार पीढ़ी में बाबूलाल जैन उम्र 84, गेंदादेवी जैन उम्र 82, विजय जैन उम्र 64, साधना जैन उम्र 60, राकेश जैन उम्र 59, अतुल जैन उम्र 58, सरिता जैन उम्र 57, राजेश जैन उम्र 55, वर्षा जैन उम्र 54, मनीष जैन उम्र 54, मंजू जैन उम्र 50, रूपेश जैन उम्र 50, प्रीती जैन उम्र 48, दीपा जैन उम्र 43, अरिहंत जैन उम्र 34, स्नेहा जैन उम्र 30, अनंत जैन उम्र 30, नमन जैन उम्र 29, अदिति जैन उम्र 26, सजल जैन उम्र 26, उज्जवल जैन उम्र 24, राशि जैन उम्र 23, अक्षय जैन उम्र 18, तनय जैन उम्र 18 शामिल हैं, जिन्होंने एक साथ वोट किया।

लोकतंत्र के पर्व में बुजुर्गों का उत्साह
बाबूलाल जैन ने कहा कि, लोेकतंत्र के इस पर्व में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है। निर्वाचन आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। मनीष जैन ने कहा कि, मैं हमेशा से मतदान करते रहा हूं मगर इस बार मैने देखा कि, मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम बनाए गए, पीने के पानी की व्यवस्था की गई। यहीं नही खड़े होकर लाईन लगने के बजाय बैठने के लिए बैंच मिला इसके लिए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद देता हूँ।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!