तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान सात मई को जारी है। तीसरे चरण के मतदान के दौरान 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान किया जा रहा है। मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। 

तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में कुल 1331 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिनको जीने के लिए 17.24 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता शामिल है। 

बता दें कि तीसरे चरण के चुनाव में कहीं ऐसी उम्मीदवार भी है जो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश से हैं जिसमें एक शिवराज सिंह चौहान और दूसरा दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। इनके अलावा महाराष्ट्र से पूर्व सीएम नारायण राणे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज मुंबई और जगदीश शेट्टार भी है।

शिवराज सिंह चौहान 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 2005 से 2023 तक रहे है। शिवराज सिंह चौहान संसदीय सीट विदिशा से चुनाव मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार भानु प्रताप शर्मा चुनौती पेश कर रहे है। बता दें कि 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने वाले शिवराज सिंह चौहान ने सांसद पद के लिए इस्तीफा दिया था।

दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव के लिए राजगढ़ सीट से मैदान में है। दिग्विजय सिंह का राजनीतिक कार्य 1969 में शुरू हुआ था इसके बाद 1993 से 2003 तक यानी दो कार्यकाल तक वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने थे। इस बार रायगढ़ लोकसभा सीट से वह चुनाव मैदान में है। इसे पहले भी वह राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 

नारायण राणे 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से नारायण रानी बीच चुनाव मैदान में है जो महाराष्ट्र के ही पूर्व मुख्यमंत्री है। मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे हैं। साल 2005 में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहले वो शिवसेना में थे मगर बाद वह कांग्रेस में आ गए थे। नारायण रानी शिवसेना के आक्रामक नेताओं में शुमार है।

बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वृषभ राज भूमि की किस्मत भी आज एवं में जनता बंद करेगी। कावेरी लोकसभा सीट से वह चुनाव मैदान में है। बोम्मई लिंगायत समुदाय से हैं और भाजपा का मूल वोट बैंक इसी पर आधारित है। 

जगदीश शेट्टार

भाजपा की ओर से कर्नाटक के एक पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनाव मैदान में है जो बेलगाम लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 1983 से 2023 तक लगातार दिए भाजपा में रहे लेकिन बीते साल 2023 में इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। हालांकि जगदीश और बीजेपी में सुलह हुई और यह वापस अपनी मूल पार्टी में आ गए। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!