ग्वालियर के ‘युवराज’ ने आदिवासियों के घर बनाया खाना, पापा से वीडियो कॉल पर कराई ग्रामीणों की बात

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया अपने प्रचार-प्रसार के दौरान लोगों से जुड़ने के लिए हर दिन कुछ अलग कर रहे हैं. दरअसल, महाआर्यमन सिंधिया शनिवार को बमोरी विधानसभा के शेखपुर गांव में पहुंचे और जनसंपर्क किया. इस दौरान महाआर्यमन ने एक आदिवासी के घर में भोजन बनाया और ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन भी किया. ये सब कुछ देखकर वहां मौजूद लोग हैरान थे.

महिलाओं के साथ बनाया भोजन

शनिवार को शेखपुर गांव में पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया, ममता आदिवासी नाम की एक महिला के घर ग्रामीणों के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने महिलाओं के साथ खाना बनाया फिर ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया. महाआर्यमन सिंधिया के इस अंदाज को देखकर ग्रामीण भी चकित रह गए. इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को पालक की सब्जी बनाने की विधि बताते हुए सब्जी बनाई. महाआर्यमन को सब्जी बनाना आता है, इस बात से महिलाएं भी हैरान हो गईं. इसके बाद महाआर्यमन सिंधिया आदिवासी परिवारों के साथ बैठे रहे. जहां महिलाओं ने ढोलक बजाकर गीत गाया. इस दौरान महाआर्यमन ने भी महिलाओं के साथ ताली बजाकर उनका साथ दिया.

पिता को वीडियो कॉल कर ग्रामीणों से कराई बात

महाआर्यमन सिंधिया जब ग्रामीणों के बीच बैठकर खाना खा रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया से वीडियो कॉल पर पहले खुद बात की, इसके साथ ही साथ बैठकर खाना खा रहे एक ग्रामीण से वीडियो कॉल पर बात कराई. ग्रामीण ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गांव आकर खाना खाने का आमंत्रित किया. वहीं सिंधिया ने भी ग्रामीण का आमंत्रण स्वीकार किया. इसके बाद महाआर्यमन ने वहां मौजूद एक महिला से भी अपने पिता से बात कराई. बता दें कि महाआर्यमान सिंधिया इससे पहले दो बार ग्रामीणों के घर खाना खाने के साथ बैलगाड़ी और ट्रैक्टर चलाते नजर आ चुके हैं. जिससे वह खूब सुर्खियों में रहे थे.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!