महिला ने प्रेमी के घर की आत्महत्या की कोशिश: साथ बिताई रात, सुबह हुआ फरार, रो-रो कर बताई आपबीती

डबरा। डबरा में प्रेम प्रसंग में महिला ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जब महिला बेहोश हो गई तो घर में मौजूद लोग घबरा गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल बुजुर्ग रोड पर पहुंची। सिटी पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की है।

दतिया की रहने वाली महिला से बुजुर्ग रोड पर रहने वाले आशीष गुप्ता से प्रेम प्रसंग करीब 4 साल चल रहा था। शुक्रवार को पूजा डबरा आशीष के घर आई और रात भर आशीष के साथ रुकी। शनिवार की सुबह घर वालों ने आशीष को कही भगा दिया। जिससे परेशान होकर पूजा ने अंदर के कमरे जाकर दरवाजे की कुंदी से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। आशीष के पिता विजय और मां ने उसे बचाया लेकिन वह बेहोश हो गई।

पुलिस को दी गई सूचना

परिजन घबरा गए और पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस पहुंची और महिला को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। जिसके बाद पीढ़ित महिला पूजा को दो महिलाओं की मदद से बाहर निकाला गया। पानी के छींटे दिए गए तो महिला होश में आ गई।

महिला के साथ रात बिता सुबह गायब हुआ युवक

महिला ने कहा कि आशीष से उसका चार साल से मिलना जुलना है। आशीष ने उसका शोषण भी किया है। आशीष ने शादी करने की बात कह रहा था। आशीष के मम्मी-पापा को सब कुछ पता है। वो कई बार घर भी आई। आशीष उसे अपने साथ जौरासी मंदिर भी ले गया था। शुक्रवार को भी आशीष ने बुलाया था। हम रात भर साथ रहे। सुबह आशीष के मम्मी-पापा ने आशीष को कही भगा दिया और उसे भी यहां से भगाने लगे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

महिला का कहना है कि वह आशीष के साथ रहना चाहती है। फिलहाल, सिटी पुलिस ने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पुलिस महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!