शत-प्रतिशत मतदान के लिए ABVP ने निकाली साइकिल यात्रा, युवाओं को समझाया एक वोट की शक्ति का महत्व

भोपाल। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए लगातार नवाचार किया जा रहा है। इसी बीच राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council) ने साईकिल यात्रा निकाली। ये यात्रा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत शहर में 7 मई को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किए जाने और नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से निकाली गई। इस यात्रा में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ये साइकिल यात्रा पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्रारंभ होकर रेट घाट चौराहा होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज पर समाप्त हुई। एबीवीपी भोपाल जन जागरूकता अभियान के तहत, पिछले कई दिनों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पीले चावल वितरण, फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। अभाविप ने डीबी मॉल, न्यू मार्केट और भवानी चौक पर फ्लैश मॉब का भी आयोजन किया और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पीले चावल वितरण किए ताकि लोग मतदान के लिए जागरूक हो।

अभाविप भोपाल ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिसमें विद्यार्थियों को उनके एक वोट का महत्व समझाया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में और एक वोट की शक्ति का महत्व समझाया गया। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही, युवाओं को राष्ट्रभक्ति का भी संदेश दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!