दूध पीने से बिगड़ सकता है अस्थमा! इन बातों को रखें हमेशा याद, बीमारी को मैनेज करने में मिलेगी मदद

दूध और डेयरी प्रॉडक्ट कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व देते हैं। लेकिन अस्थमा पर इनके असर को लेकर बहस और शोध जारी है। अस्थमा एक सांस संबंधी बीमारी है जिसमें सांस की नली में सूजन और जकड़न आ जाती है। कुछ लोगों में दूध पीने के बाद अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं, हालांकि दूध और अस्थमा का संबंध हर व्यक्ति में अलग होता है।

कैसी बीमारी है अस्थमा?

एनआईएच के मुताबिक, अस्थमा एक सांस संबंधी बीमारी है जिसमें सांस की नली सूज और जकड़ जाती है। इससे घरघराहट, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी जैसे लक्षण पैदा होते हैं। ये लक्षण गंभीरता में अलग-अलग हो सकते हैं और अक्सर एलर्जी, रेस्पिरेटरी इंफेक्शन, एक्सरसाइज या प्रदूषण आदि से ट्रिगर हो सकते हैं। अस्थमा किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है और यह रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित कर सकता है।

अस्थमा में डेयरी प्रॉडक्ट का असर

इंफ्लामेशन

डेयरी प्रॉडक्ट में कैसिइन और व्हे जैसे प्रोटीन होते हैं, जिनसे कुछ लोगों को सेंसिटिविटी हो सकती है। संवेदनशील लोगों में डेयरी उत्पादों का सेवन शरीर में इंफ्लामेशन को ट्रिगर कर सकता है, जिससे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।

बलगम का बनना

कुछ अस्थमा रोगियों में डेयरी उत्पादों का सेवन करने के बाद सांस की नली में बलगम का उत्पादन बढ़ सकता है। यह अत्यधिक बलगम सांस की नली में रुकावट पैदा कर सकता है और अस्थमा से पीड़ित लोगों में सांस लेने की तकलीफ को बढ़ा सकता है।

एलर्जिक रिएक्शन

एडल्ट्स में डेयरी से असली एलर्जी कम होती है, लेकिन अस्थमा वाले कुछ लोगों को डेयरी प्रोटीन से एलर्जी या इनसेंसिटिविटी हो सकती है। डेयरी से होने वाली एलर्जी का रिएक्शन हल्के लक्षणों जैसे हाइव्स (पित्ती) और खुजली से लेकर एनाफिलेक्सिस जैसे गंभीर रिएक्शन तक हो सकता है।

अध्ययनों से मिले-जुले रिजल्ट

डेयरी के सेवन और अस्थमा के बीच के रिश्ते की जांच करने वाले अध्ययनों से मिले-जुले रिजल्ट सामने आए हैं। कुछ अध्ययनों में डेयरी और अस्थमा के लक्षणों के बीच सकारात्मक संबंध पाया गया है, जबकि कुछ अन्य अध्ययनों में कोई महत्वपूर्ण संबंध नहीं पाया गया।

शोध बताते हैं कि बचपन में डेयरी का सेवन अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं के विकास के बढ़ते जोखिम से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं और अस्थमा के खतरे और बचपन में डेयरी के सेवन के बीच संबंध को समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

बड़े हो चुके और पहले से ही अस्थमा से पीड़ित लोगों में, अस्थमा के लक्षणों पर डेयरी के सेवन का प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों में डेयरी का सेवन करने के बाद लक्षण खराब हो सकते हैं, जबकि कुछ लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!