आज विधान परिषद के अफसरों की बैठक

भोपाल
कांग्रेस सरकार प्रदेश में विधान परिषद का गठन करना चाहती है लेकिन सरकारी महकमें इसके गठन को लेकर गंभीर नहीं है। संसदीय कार्य विभाग ने सभी विभागों से इसको लेकर जानकारी बुलाई थी लेकिन केवल दो विभागों ने ही इसमें अपना अभिमत भेजा है। इसके बाद अब मुख्य सचिव ने विभागों का अभिमत लेने के लिए 29 अक्टूबर को सारे विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई है। विभागों की राय मिलने के बाद संसदीय कार्य विभाग प्रस्ताव तैयार करेगा और फिर इसके लिए विधानसभा में संकल्प लाया जाएगा। संकल्प पारित होंने के बाद ही विधान परिषद का गठन हो पाएगा। कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में घोषणा की थी कि वह विधान परिषद का गठन करेगी।

संसदीय कार्य विभाग ने डेढ़ महीने पहले इसके लिए सभी विभागों से उनका अभिमत मांगा था लेकिन केवल विधि और उच्च शिक्षा विभाग ने अपना अभिमत भेजा। अन्य कुछ विभागों ने भी अभिमत भेजा था लेकिन संसदीय कार्य विभाग ने उसमें कुछ और जानकारियां विभागों से मांगी थी जो अब तक नहीं आई है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में मुख्य सचिव एसआर मोहंती से इस बारे में चर्चा की तो पता चला कि इस पर विभाग जानकारी नहीं दे रहे है। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। इसके बाद अब मुख्य सचिव स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे है और उन्होंने दीपावली के बाद सभी विभागों की बैठक बुलाई है। सभी अधिकारियों से विधान परिषद के गठन और उसके प्रभाव तथा विभाग की भूमिका को लेकर जानकारी के साथ बैठक में आने को कहा गया है।

विधानसभा में इस समय 230 सदस्य है। इसका एक तिहाई सदस्यों का विधान परिषद होगा। इसमें पंचायत और नगरीय निकायों के चुने हुए प्रतिनिधि, शिक्षकों का प्रतिनिधि,वकीलों का प्रतिनिधि और विधायकों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!