शनि जयंती 2024: शनि देव की कृपा पाने के उपाय

सूर्य देव के पुत्र शनि देव की जयंती बहुत खास दिन होता है. यह शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या के दुष्‍प्रभाव से बचने के लिए भी विशेष होती है. शनि जयंती के उपाय शनि देव की नाराजगी से बचाते हैं. लिहाजा शनि जयंती के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए. साथ ही कुछ उपाय भी करने चाहिए. शनि जयंती साल में 2 बार मनाई जाती है. कुछ राज्‍यों में शनि जयंती वैशाख अमावस्‍या और कुछ राज्‍यों में शनि जयंती ज्‍येष्‍ठ महीने की अमावस्‍या को मनाई जाती है. इस साल वैशाख अमावस्‍या 8 मई को और ज्‍येष्‍ठ अमावस्‍या 6 जून को है. लिहाजा इन 2 दिन शनि जयंती मनाई जाएगी. शनि जयंती के दिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना शनि नाराज हो सकते हैं. शनि की नाराजगी आर्थिक तंगी, शारीरिक-मानसिक कष्‍ट, तरक्‍की में बाधा समेत कई समस्‍याएं देती है. आइए जानते हैं कि शनि की नाराजगी से बचने के लिए कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए. 


शनि जयंती के दिन ना करें ये गलतियां 

– शनि देव की पूजा में कभी भी तांबे के बर्तन का उपयोग ना करें. तांबे का संबंध सूर्य से है और सूर्य-शनि के बीच शत्रुता है. शनि देव के पिता सूर्य देव हैं लेकिन वे परम शत्रु हैं. लिहाजा शनि देव की पूजा में तांबे के बर्तन का उपयोग करने से वे नाराज हो जाते हैं. 
– शनि की दृष्टि से हमेशा बचना चाहिए. इसलिए कभी भी शनि देव की पूजा करते समय ना तो मूर्ति के ठीक सामने खड़े हों और ना ही उनकी आंखों में देखें. बल्कि थोड़ा हटकर खड़े हों. 
– शनि देव की पूजा करते समय मुख पश्चिम दिशा में रखें. 
– शनि जयंती के दिन नमक, लोहा, तेल ना खरीदें. यदि दान करना हो तो एक दिन पहले ही खरीदकर रख लें. शनि जयंती के दिन शनि से संबंधित चीजें घर लाने की गलती बिल्‍कुल ना करें. वरना जीवन मुसीबतों से भर जाएगा. 
– शनि जयंती के दिन किसी पशु-पक्षी को ना सताएं. ये गलती आपके जीवन में संकट ला सकती है. वैसे तो किसी भी दिन किसी जीव को ना सताएं. 
– शनि जयंती के दिन मांसाहारी भोजन करना, नशा करना आपके जीवन को कष्‍टों से भर सकता है. ये गलती भी ना करें. 
– शनि को गरीबों का रक्षक कहा जाता है. इसलिए इस दिन असहाय लोगों, मजदूरों को ना परेशान करें. ना ही किसी से छल-कपट करें. 

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!