बैंक के लॉकर से ज्वेलरी गायब होना बना रहस्य, संदेह के घेरे में बैंक मैनेजर

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बुढ़ार शाखा के लॉकर में रखें उपभोक्ता के 20 लाख के अधिक के जेवरात गायब हो गए। मामले को लेकर उपभोक्ता ने बैंक प्रबंधन सहित पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इधर पूरे मामले में यूनियन बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

दरअसल, जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यवसायी दातूमल विशनदासानी का बुढ़ार यूनियन बैंक में बचत खाता है। जब से यूनियन बैंक में लॉकर की सुविधा शुरू हुई तब से उन्होंने लॉकर नंबर 149 में अपने परिवार के जेवरात रखे थे। इस दौरान वो आवश्यकता अनुसार लॉकर खोलते और बंद करते रहे। जिसके बाद कुछ कारणों से उन्होंने लंबे समय से लॉकर में रखे ज्वेलरी को न खोला और न ही देखा।वहीं जब 16 फरवरी को उन्होंने अपना लॉकर खोलने की कोशिश की तो वो नहीं खुला। जिसकी सूचना उन्होंने बैंक प्रबंधन को दी। इस दौरान दूसरे दिन यानी 17 फरवरी को बैंक प्रबंधन द्वारा उक्त लॉकर को उपभोक्ता के सामने जब खुलवाया तो उसका नाजरा देख सभी के होश उड़ गए। लॉकर में रखे सभी जेवरात गायब थे, जिस पर उन्होंने बैंक प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी देते हुए लॉकर से ज्वेलरी गायब होने की वजह पूछी। तो बैंक प्रबंधन ने मामले में अपना पल्ला झाड़ते हुए उन्हें ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

जिसके बाद उपभोक्ता ने लॉकर से ज्वेलरी गायब होने की शिकायत बैंक प्रबंधन सहित पुलिस में दर्ज कराई। इस पूरे मामले में यूनियन बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वहीं मामला तूल पकड़ता देख बैंक मैनेजर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झड़ते हुए उपभोक्ता पर ही आरोप लगा रहे है। बैंक के लॉकर से ज्वेलरी गायब होने से परेशान उपभोक्ता मदद की गुहार लगाते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।दातूमल विशनदासानी का कहना है कि जब किसी उपभोक्ता का लॉकर खराब होता है तो उस स्थिति में लॉकर को तुड़वाया या फिर किसी अन्य सोर्स से खुलावाय जाता है। जिसमें बैंक द्वारा नियमित उसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाती है। जो कि यूनियन बैंक के जिम्मेदारों ने नहीं कराई। इधर बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जैसवाल का कहना है कि बैंक के लॉकर से ज्वेलरी गायब होने की एक शिकायत आई है। इस शिकायत का संबंध बैंक से है, मामले को लेकर पूछताछ और जांच शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा,  खुद पुलिस भी रह गई हैरान, Video वायरल 

    शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में नशे की लत अब युवतियों तक भी पहुंच चुकी है। जिले के सबसे व्यस्त क्षेत्र चौपाटी के पास रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच…

    गैर मर्द के साथ कमरे में थी पत्नी: देखते ही खौल उठा पति का खून, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि कांप उठेगी रूह

    शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी को गैर मर्द के साथ कमरे में देखने के बाद उसे दर्दनाक मौत दे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!