50-50 फॉर्मूले का पेंच: गवर्नर से मिले देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना नेता अलग से पहले ही मिले

मुंबई: महाराष्‍ट्र (Maharashtra Assembly Elections 2019) में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर तकरार तेज हो गई है. इस कड़ी में आज दोनों ही दल के नेताओं ने अलग-अलग राज्‍यपाल से मुलाकात की. महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्‍यपाल से मुलाकात की. उससे पहले शिवसेना नेता दिवाकर राउते ने गवर्नर भगत सिंह कोश्‍यारी से मुलाकात की. हालांकि शिवसेना नेता ने सफाई देते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से गवर्नर से नहीं मिले. राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई. दरअसल महाराष्ट्र‌ में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 50-50 फॉर्मूले के फेर में फंस गया है. उद्धव ठाकरे ने लिखित में सरकार के लिए ढाई-ढाई साल मांगे हैं.

शिवसेना ने दो टूक कहा है कि ढाई साल दे दो सरकार’ वरना विकल्प तैयार है. वहीं, फड़णवीस ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व में 5 साल के लिए सरकार बनाएंगे. शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि बीजेपी 105 विधायकों को लेकर अकेले सरकार बना सकती है तो उसे हमारी शुभकामनाएं. राउत ने कहा कि हम भी देखेंगे बीजेपी इतने विधायकों को लेकर कैसे सरकार बनाती है.
शिवसेना महाराष्ट्र में 2018 का कर्नाटक फॉर्मूला अपना रही है. इस फार्मूले के तहत बीजेपी से कम सीटें पाने के बावजूद बीजेपी मुख्‍यमंत्री पद पर दावेदारी कर रही है. 2018 में कर्नाटक में जब चुनाव हुआ था तब कांग्रेस की तुलना में जेडीएस की कम सीटें होने के बावजूद राजनीतिक मजबूरी के चलते कांग्रेस ने जीडीएस नेता कुमारस्‍वामी को सीएम बनाया था.
सूत्रों की मानें तो शिवसेना उसी पैटर्न को अपना रही है. शिवसेना बखूबी जानती है कि बीजेपी की सीट कम हैं और बिना शिवसेना के बीजेपी का सरकार बनाना मुश्किल है और ऐसे में वह मोलभाव करके ढाई साल के लिए अपना सीएम बनाना चाहती है. साथ ही गृह, वित्त और दूसरे प्रमुख मंत्रालय बीजेपी से मांग रही है.

वहीं बीजेपी की तरफ से सीएम देवेद्र फड़णवीस ने साफ किया है कि बीजेपी के नेतृत्व मे ही नई सरकार का गठन होगा. यानी बीजेपी एक बार फिर महाराष्ट्र में बड़े भाई की भूमिका निभाएगी, ये साफ संकेत दे दिया है.
 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!