Love Jihad और Land Jihad के बाद आया Vote Jihad: सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया खान के बयान पर मचा सियासी बवाल, दोनों पर FIR दर्ज

Vote Jihad: अब तक आपने लव जिहाद (Love Jihad) और लैंड जिहाद (Land Jihad) का नाम तुना होगा। अब इसमें नया शब्द वोट जिहाद (Vote Jihad) का जुड़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की भतीजी मारिया आलम खान (Maria Alam Khan) ने मुसलमानों से वोट जिहाद की अपील की है। मारिया आलम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुसलमानों से वोट जिहाद करने की अपील की। मारिया आलम खान ने वैसे मुसलमानों को भी समाज से बहिष्कार करने की बात कही जो बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टियों को वोट देते हैं। उनका विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और उनकी भतीजी मारिया खान पर केस दर्ज (Case registered against Salman Khurshid and his niece Maria Khan) हो गया है। 

खुर्शीद की भतीजी ने कहा, “बहुत अकलमंदी के साथ, बहुत जज्बाती न होकर, बहुत खामोशी के साथ, एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो क्योंकि हम सिर्फ वोटों का जिहाद कर सकते हैं और इस संघी सरकार को भगाने का काम कर सकते हैं। बहुत शर्म आती है, जब मैंने ये सुना कि कुछ मुसलमानों ने मुकेश राजपूत की मीटिंग कराई। मुझे लगता है कि समाज से उनका हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए।

मारिया खान यही नहीं रुकी। मुस्लिमों को नसीहत देते हुए मारिया आलम ने कहा, “इतना मतलबी मत बनो कि बच्चों की जिंदगियों से खेलो, हमारे बच्चों की जानों से खेलो। आज कितने लोग CAA-NRC में जेलों में बंद हैं। मुझे खुशी हो रही है कि उन बच्चों के कितने केस सलमान खुर्शीद साहब फ्री में लड़ रहे हैं। ये बहुत बड़ी बात हैं।

न्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर वोट देने की अपील की और कहा एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो, संघी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वोट जिहाद करो। बहुत खामोशी के साथ वोटों का जिहाद करो। एक बात नोट कीजिए, इस अपील में वो लोगों से एकजुट होकर, संघी सरकार के खिलाफ खामोशी से वोट जिहाद करने के लिए कह रही है. यानी चुपचाप वोट जिहाद हो, शोर ना हो।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!