आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, जोस बटलर संभालेंगे कमान

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर ही करेंगे, जबकि जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की टीम में वापसी हुई है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में जलवा बिखेर रहे फिल सॉल्ट को भी टीम में मौका मिला है। आईपीएल में इंग्लैंड के जितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, वे सभी 22 मई से हेडिंग्ले में शुरू हो रही पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए लौटेंगे और फिर 31 मई को इंग्लैंड क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज रवाना होगी, जहां बारबाडोस में उन्हें अपना टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ओपनिंग मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के प्लेऑफ मैच 21 मई से खेले जाने हैं। इसका मतलब इंग्लैंड के वो खिलाड़ी जो, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं, वे प्लेऑफ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इंग्लैंड टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हो रही है, इसके अलावा क्रिस जॉर्डन की भी टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। अनकैप्ड लंकाशर लेफ्ट आर्म स्पिनर टॉम हार्टले भी 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। क्रिस वोक्स की जगह क्रिस जॉर्डन का स्क्वॉड में आना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 इंग्लैंड स्क्वॉडः जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, टॉम हार्टले, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, विल जैक्स, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरेस्टो, सैम करन, मार्क वुड, बेन डकेट, क्रिस जोर्डन, रीसी टॉपले।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून को होना है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाना है। इंग्लैंड से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!