जिस तरह डायनासोर लुप्त हो गया है, ठीक उसी तरह आने वाले समय में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी : राजनाथ सिंह

खंडवा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना डायनासोर से करते हुए कहा कि जिस तरह डायनासोर लुप्त हो गया है, ठीक उसी तरह आने वाले समय में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी।

उन्होंने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने की पैरवी करते हुए कहा कि अगला विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ होगा।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मांधाता विधानसभा के पुनासा में भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस के उम्मीदवार ही मैदान छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दस साल बाद किसी बच्चे से पूछेंगे कि कांग्रेस तो वह सवाल करेगा कौन सी कांग्रेस। यह सारे देश से लुप्त होती जा रही है। आपने डायनासोर तो नहीं देखा, मगर उसकी फिल्म देखी होगी, जिस तरह इस धरती से डायनासोर लुप्त हो गया है, उसी तरह धरती से कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काल में 100 पैसे दिल्ली से भेजे जाते थे तो जनता तक 14 पैसे ही पहुंचते थे। 86 पैसे का घोटाला हो जाता था। अब स्थिति है कि किसान सम्मान निधि के 6,000 रुपए भेजे जाते हैं तो वह पूरी राशि किसान के खाते में पहुंचती है। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। मुझे एक बात खलती है कि चार माह पहले विधानसभा के चुनाव हुए और चार माह बाद लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। हम लोगों का कहना है कि यह सिलसिला बंद होना चाहिए, जो भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होने हैं, पांच साल में एक बार होना चाहिए। यह भाजपा का संकल्प है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!