शादी के लहंगे पर तापसी पन्नू ने कियारा-अनुष्का की तरह नहीं खर्च किए लाखों, लिए दोस्त के बनाए सूट-सलवार में ले फेरे

उदयपुर.

तापसी पन्नू ने हाल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेडमिंटन प्लेयर मैथियास बोए से उदयपुर में शादी कर ली। शादी को सीक्रेट रखने के लिए एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से कुछ खास लोगों को ही इनवाइट किया था। इस शादी को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में बेहद ही साधारण तरीके से पूरा किया गया। सिंपल फंक्शन हुए और साधारण सा शादी का जोड़ा जिसके लिए एक्ट्रेस ने न के बराबर पैसे खर्च किए। तापसी ने अपनी शादी में दुल्हन के लुक पर बेवजह के लाखों रुपये नहीं बर्बाद किए।

फिल्म इंडस्ट्री में ग्रैंड शादी और वेडिंग लुक पर लाखों रुपये खर्च करने का चलन है। कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेज ने अपने वेडिंग लहंगे के लिए डिज़ाइनर्स को लाखों रुपये दिए। ज्वेलरी और मेकअप का खर्च अलग से। लेकिन तापसी ने उदयपुर में हुई अपनी शादी में जो सूट-सलवार का सेट पहना था वो किसी डिज़ाइनर ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस की कॉलेज दोस्त ने डिज़ाइन किया था।

कॉलेज की दोस्त ने डिज़ाइन किया आउटफिट
तापसी ने हाल में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बचपन से ही गुरूद्वारे वाली पंजाबी शादियां देखीं हैं। ऐसे वो खुद की शादी में भी वैसे ही लाल सलवार-कमीज और दुपट्टा चाहती थीं। इस लुक को उन्होंने जूती और पंजाबी चोटी से पूरा किया। उनकी दोस्त ने वैसा ही सलवार-कमीज डिजाइन किया जैसा वो चाहती थीं।

मेहंदी और संगीत लुक
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी मेहंदी पर फिल्म DDLJ स्टाइल की कुर्ती और लूंगी स्टाइल का पायजामा पहना था। संगीत पर बेलबॉटम पैंट के साथ शाइन करने वाली जैकेट। तापसी अपनी सीक्रेट शादी के बाद वापस काम में बिजी हो गईं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!