गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बन रहे जीजी फ्लायओवर का काम जून तक हो जाएगा काम

भोपाल.:एमपी नगर में गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बन रहे जीजी फ्लायओवर का काम 15 जून तक पूरा हो जाएगा। फिर इसमें लोड टेस्टिंग के बाद ट्रैफिक शुरु कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से एमपी नगर से निकलने वाले दो लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से रात मिलेगी। बता दें कि जीजी फ्लायओवर का निर्माण कार्य दिसंबर 2020 में शुरू हुआ। इसे दिसंबर 2022 तक पूरा करना था, लेकिन कोरोना लाकडाउन की वजह से चार माह का एक्सटेंशन दिया गया। इसके आधार पर डेडलाइन अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी गई। इसके बाद यह डेडलाइन मई, फिर जून 2023 हो गई। लेकिन चार बार डेडलाइन बढ़ने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब अधिकारियों का दावा है कि 15 जून के पहले इसका बचा हुआ काम पूरा कर लिया जाएगा। जबकि आखिरी जून तक इसमें ट्रैफिक शुरू हो जाएगा।

नगर निगम की वजह से पिछड़ा काम
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि यहां 250 मीटर लंबी पाइप लाइन शिफ्ट करना था। लेकिन निगम ने पहले 150 मीटर का ही टेंडर निकाला। अब दूसरी बार 250 मीटर पाइप लाइन शिफ्ट करने के लिए टेंडर निकाला गया है। जिसकी वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई। हालांकि अब नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 15 मई तक पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद बचा हुए निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी पूरा करेगा।

जीजी फ्लायओवर एक नजर में
परियोजना का शुभारंभ – 20 दिसंबर 2020
फ्लायओवर की लंबाई – 2734 मीटर
फ्लायओवर की चौड़ाई – 15 मीटर
पिलर बनेंगे – 92
सिविल वर्क पूर्ण – 90 प्रतिशत
लागत – 126 करोड़ रुपये
एक घंटे में वाहन निकलेंगे – 10 हजार

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!